Edited By suman prajapati, Updated: 05 Feb, 2026 11:14 AM

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से हाल ही में एक शॉकिंग मामला सामने आया, जहां तीन बहनों ने सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, वो कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं और कोरियन लड़कों से ही शादी करना चाहती थी। जब उनके पिता ने उनका फोन बंद कर दिया, तो उन्होंने...
मुंबई. उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से हाल ही में एक शॉकिंग मामला सामने आया, जहां तीन बहनों ने सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, वो कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं और कोरियन लड़कों से ही शादी करना चाहती थी। जब उनके पिता ने उनका फोन बंद कर दिया, तो उन्होंने ऐसा नौवी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस मामले ने हर किसी का दिमाग सन्न कर दिया है। वहीं, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।
सोनू सूद का कहना है कि अगर हम चाहते हैं देश का भविष्य अच्छा हो तो बड़ा कदम उठाना चाहिए।
सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-सोशल मीडिया इंतजार कर सकता है, पर बचपन नहीं। इस वीडियो में एक्टर कहते नजर आ रहे हैं कि- ”गाजियाबाद में तीन बच्चियों ने अपनी जान दे दी। ये बच्चियां हारी नहीं थीं, अकेली पड़ गई थीं। ऑनलाइन और सोशल मीडिया की दुनिया में हमने बच्चों को इतना आगे छोड़ दिया है कि हमें उनकी चुप्पी सुनाई नहीं देती। कुछ वक्त पहले ही मैंने गुहार लगाई थी 16 साल से कम बच्चों को सोशल मीडिया की दुनिया से दूर रखना है, लेकिन हम अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि हम भूल जाते हैं कि हमारे घर में एक और ऐसा सदस्य है हमारा मोबाइल फोन। हमसे ज्यादा सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं अगर हम चाहते हैं देश का भविष्य अच्छा हो तो यह बैन होना चाहिए। हमने इनके हाथ में सोशल मीडिया से लैस फोन थमा दिया पढ़ाई के लिए टेक्नोलॉजी जरूरी है लेकिन उसका गलत इस्तेमाल बच्चों को खराब कर रहा है।”
उन्होंने आगे कहा- ”बच्चों को हमारा साथ चाहिए हमारी बातचीत चाहिए हमारा समय चाहिए। मिलकर कोशिश करे जो हमारे परिवार को अलग कर रहा है एक कानून बनाए। जिससे बच्चे हमारे साथ रह सके, न कि ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के साथ।”
क्या है पूरा मामला?
दरअसल गाजियाबाद में तीन बच्चियों ने सुसाइड कर लिया, जिनकी उम्र 16, 14 और 12 साल थी। इन तीनों के दिमाग में एक मोबाइल गेम का नशा सिर चढ़कर बोल रहा था। तीनों बहने स्कूल नहीं जाती थीं। पिछले दिनों इनके पिता ने उनका मोबाइल फोन बेचकर फ्लैट के बिजली का रिचार्ज कराया था और बच्चियों की शादी कराने की धमकी दी थी। जिसके बाद उन्होंने कोरियन लवर से प्रभावित होने के बाद सुसाइड का कदम उठाया। जब पुलिस ने तलाशी ली, तो वहां मिले एक सुसाइड नोट ने सबको हैरान कर दिया। उस कागज पर लिखा था, सॉरी पापा, गेम नहीं छोड़ पा रही हूं, अब आपको अहसास होगा कि हम गेम से कितना प्यार करते थे, जिसको आप छुड़वाना चाहते थे।